अगर आप पहली बार कार खरीद रहे हैं या फिर कम बजट में एक भरोसेमंद गाड़ी चाहते हैं, तो खतरनाख लुक वाली Maruti S-Presso ब्रांडेड कार एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी कीमत कम है, लेकिन माइलेज और फीचर्स में ये किसी से कम नहीं है।
इंजन और ट्रांसमिशन
S-Presso में 1 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 68 HP की पावर और 89 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ AMT (ऑटोमैटिक मैन्युअल ट्रांसमिशन) का ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे शहर में ड्राइव करना काफी आसान हो जाता है।
बढ़िया माइलेज
Maruti S-Presso अपने माइलेज के लिए काफी पॉपुलर है। पेट्रोल मैन्युअल वेरिएंट करीब 24.76 km/l का माइलेज देता है। AMT वेरिएंट लगभग 24 km/l तक जाता है। CNG वेरिएंट तो और भी ज्यादा, करीब 32 km/kg तक का माइलेज दे सकता है।
फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास
इस कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। आप आसानी से म्यूजिक चला सकते हैं, कॉल्स कर सकते हैं और नेविगेशन यूज़ कर सकते हैं। यानी टेक्नोलॉजी के मामले में भी ये कार पीछे नहीं है।
कीमत और वेरिएंट्स
Maruti S-Presso की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.1 लाख रुपये है। यह कार कई वेरिएंट्स में आती है, जिससे आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही ऑप्शन चुन सकते हैं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध स्रोतों और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के आधार पर तैयार की गई है। गाड़ी के फीचर्स, माइलेज और कीमत समय के साथ बदल सकते हैं। किसी भी निर्णय से पहले नजदीकी Maruti Suzuki डीलरशिप से जानकारी जरूर कन्फर्म कर लें।